बांग्लादेश की विशेष अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को सरकारी आवास परियोजना में भ्रष्टाचार के दो मामलों में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला उनकी अनुपस्थिति में सुनाया गया। इसी मामले में उनकी भतीजी और ब्रिटेन की लेबर पार्टी सांसद ट्यूलिप सिद्दीक सहित कई रिश्तेदारों को भी जेल की सजा दी गई है।
मामले में कुल 16 आरोपी थे, जिनमें से केवल राजुक के वरिष्ठ अधिकारी खुर्शीद आलम अदालत में मौजूद रहे। अवामी लीग ने फैसले को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया है, जबकि ट्यूलिप सिद्दीक ने पूरी प्रक्रिया को “हास्यास्पद” करार दिया।
यह मामला अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद हसीना सरकार के पतन के बाद दर्ज किया गया था।