मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर में आज बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार दोपहर 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज़ भी अदा की जाएगी। पूरे परिसर को किले में तब्दील किया गया है।
प्रशासन ने पूजा और नमाज़ के लिए अलग-अलग स्थान तय किए हैं और विशेष पास की व्यवस्था की गई है। कानून-व्यवस्था के लिए करीब 6,400 से अधिक पुलिसकर्मी, RAF, महिला पुलिस और 20 से ज्यादा AI ड्रोन तैनात हैं। AI, LiDAR और 3D मैपिंग के जरिए लाइव निगरानी की जा रही है