लंदन के विकर्स ग्रीन प्राइमरी स्कूल में एक 8 वर्षीय हिंदू छात्र को माथे पर तिलक (चंदलो) लगाने के कारण इतना परेशान किया गया कि उसे स्कूल छोड़ना पड़ा।
हिंदू और भारतीय समुदाय की संस्था INSIGHT UK ने इसे धार्मिक भेदभाव बताया है। आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने बच्चे से तिलक लगाने का कारण पूछा, उस पर निगरानी रखी गई और उसे अलग-थलग महसूस कराया गया। स्कूल का तर्क था कि हिंदू धर्म में तिलक अनिवार्य नहीं है, जबकि मुस्लिम छात्रों के लिए हिजाब की अनुमति है।
माता-पिता द्वारा समझाने की कोशिशें नाकाम रहीं, जिसके बाद बच्चे को दूसरे स्कूल में भेजना पड़ा। INSIGHT UK के अनुसार यह मामला समानता अधिनियम 2010 और मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन हो सकता है।