दिल्ली के कनॉट प्लेस में देर रात पार्टी के दौरान 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि खाना डिलीवरी करने वाले कुछ युवकों से मामूली कहासुनी के बाद शिवम के सिर पर हेलमेट से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 19 जनवरी को उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, घटना 3 जनवरी की रात की है। शिवम को पहले LNJP अस्पताल, फिर RML अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 जनवरी को सर्जरी हुई, लेकिन वह बच नहीं सका। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है। मामला BNS की धारा 110 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है।
परिवार ने सख्त सजा की मांग की है। पुलिस CCTV फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।