जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत की गुत्थी और उलझ गई है। मामले की जांच कर रही SIT ने अब तक 10–11 लोगों से पूछताछ की है। इस बीच साध्वी को आख़िरी बार देखने वाले प्रेक्षा अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार जैन के बयान ने सबको चौंका दिया है।
डॉक्टर जैन ने साफ कहा कि पिछले छह महीनों से उन्होंने साध्वी का कोई इलाज नहीं किया था और न ही कोई दवा लिखी थी। घटना वाले दिन साध्वी को बेहोशी की हालत (कॉलेप्स) में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने किसी इंजेक्शन या दवा से जुड़ी अफवाहों को भी खारिज किया है।
पुलिस साध्वी के पिता के आरोपों, अस्पताल रिकॉर्ड्स और गवाहों के बयानों के आधार पर हर एंगल से जांच कर रही है।