भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर लग गई है, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है। इस समझौते से भारत सीधे यूरोप के 27 देशों से जुड़ गया है, जिससे 200 करोड़ लोगों का साझा बाज़ार बनेगा और यह डील दुनिया की लगभग 25% GDP को कवर करेगी।
इस डील से भारत को बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनने का मौका मिलेगा और यूरोपीय निवेश में तेज़ी आएगी। वहीं अमेरिका इस समझौते से नाराज़ दिख रहा है और उसने भारत में रिफाइंड रूसी तेल को लेकर आपत्ति जताई है।
EU भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। FY 2024-25 में दोनों के बीच व्यापार 136.53 अरब डॉलर रहा। इस डील के तहत 97% सामानों पर टैरिफ खत्म होगा, कारों पर टैक्स घटकर 10% और शराब पर शुल्क 150% से घटकर 20% रह जाएगा, जिससे प्रीमियम कारें और शराब सस्ती होंगी।