दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आज मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे दिन में ही रात जैसा नज़ारा दिखा। काले बादलों और कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर चलते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव रात तक जारी रह सकता है।
पहाड़ों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। हालांकि बारिश के बावजूद सुबह न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई, लेकिन 24 जनवरी से तापमान में कमी और ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं 26 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत में फिर बारिश हो सकती है।
उधर, मौसम विभाग ने यूपी के लखनऊ समेत 42 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।