बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज हमारे बीच होते तो अपना 90वां जन्मदिन मना रहे होते। 8 दिसंबर को जन्में धर्मेंद्र को इस खास मौके पर उनके चाहने वाले, परिवार और करीबी बड़ी भावुकता के साथ याद कर रहे हैं।
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल के बाद अब उनके बड़े बेटे सनी देओल भी पिता को याद करते हुए भावुक हो उठे। सनी ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस की आंखें भर आईं।
सनी देओल की भावुक श्रद्धांजलि
सनी द्वारा साझा किए गए वीडियो में पिता–पुत्र पहाड़ों के बीच बैठकर शांत और खूबसूरत नज़ारा देखते दिख रहे हैं। इस खास पल के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा—
“आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं। Love you Papa… Miss you.”
धर्मेंद्र न सिर्फ हिंदी सिनेमा के सबसे पसंद किए जाने वाले सितारों में से रहे हैं, बल्कि देओल परिवार की मजबूत पहचान भी थे। उनकी याद आज भी उतनी ही ताज़ा है जितनी उनके जीवन के सुनहरे सालों में थी।