रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भले ही भारत से वापस मॉस्को के लिए रवाना हो गए हैं, लेकिन उनके अनोखे अंदाज की चर्चा अब भी लोगों की जुबान पर है। राष्ट्रपति मुर्मू ने पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया था। इस मौके पर पुतिन का व्यवहार और उनके जेस्चर सोशल मीडिया पर खूब सराहे जा रहे हैं।
जैसे ही पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कार से उतरते ही बाहर स्वागत किया। सबसे पहले पुतिन ने वहां मौजूद राष्ट्रपति के अंगरक्षक से हाथ मिलाया और कुछ सेकेंड तक गर्मजोशी के साथ बातचीत की। इसके बाद ही उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
विशेष रूप से ध्यान खींचने वाला यह जेस्चर पुतिन के सहज और उदार स्वभाव को दर्शाता है। मॉस्को में कई बार ऐसा देखा गया है, लेकिन किसी दूसरे देश में इसे प्रदर्शित करना उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है।
सोशल मीडिया पर उनके इस व्यवहार की जमकर तारीफ की जा रही है और लोग उनके सरल और सहज अंदाज की मिसाल दे रहे हैं।