Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• ਮੁਹਾਲੀ ਦੇ ਤਿੰਨ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ 651 ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਕਾਰਡ ਵੰਡੇ ਗਏ — ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ, ‘ਆਪ’ ਨੇ ਦੋ ਸੂਚੀਆਂ ਵਿੱਚ 17 ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨੇ • ਰਾਏਕੋਟ ਦੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ 27 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ 10 ਤੋਂ ਸ਼ਾਮ 4 ਵਜੇ ਤੱਕ ਬਿਜਲੀ ਬੰਦ ਰਹੇਗੀ • ਡਾਕ ਸੇਵਾਵਾਂ ਲਈ 1,141 ਕਰੋੜ ਅਤੇ ਡਾਕ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਇਮਾਰਤਾਂ ਲਈ 1,491 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਮਨਜ਼ੂਰ • ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਉਸਾਰੀ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ 11,000 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਮਨਜ਼ੂਰ • ਜਨਕਪੁਰ ਧਾਮ ਤੋਂ ਅਯੁੱਧਿਆ ਲਈ ਰੇਲਗੱਡੀ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ, ਹਫ਼ਤਾਵਾਰੀ ਸੇਵਾ 28 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ • ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਐੱਚਪੀਵੀ ਟੀਕੇ ਦੀਆਂ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖੁਰਾਕਾਂ ਲੱਗੀਆਂ • ਜੇਈਈ ਮੇਨ 2027 ਲਈ ਲੇਟ ਫ਼ੀਸ ਨਾਲ ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ, 26 ਨਵੰਬਰ ਤੱਕ ਮੌਕਾ • ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 581 ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇ, 243 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ • ਖੰਨਾ ਵਿੱਚ ਦੋ ਏਟੀਐੱਮ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣੇ, ਸਮਰਾਲਾ ਰੋਡ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਖੰਗਾਲ ਰਹੀ ਪੁਲਿਸ

Chandigarh

स्कूलों में “उद्यमिता” को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला पहला राज्य बना पंजाब : हरजोत सिंह बैंस

Updated on Saturday, August 30, 2025 09:47 AM IST

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और ‘आप’ के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने शुरुआत की

स्कूल शिक्षा में उद्यमिता को औपचारिक रूप से एक मुख्य विषय के रूप में शामिल किया

प्रोटोटाइप बनाएंगे, सीड फंडिंग की तैयारी और बाज़ार में उत्पादों/सेवाओं को लॉन्च करेंगे

परीक्षा का बोझ नहीं होगा, लिखित परीक्षाओं की बजाय स्कूल-आधारित मूल्यांकन होगा

इससे छात्रों को नवाचारी, समस्या समाधानकर्ता व रोजगार सृजनकर्ता बनाया जा सकेगा

यह दूरदर्शी दृष्टिकोण नौकरी खोजने वालों की बजाय नौकरी सृजनकर्ता में सक्षम बनाएगा

चंडीगढ़ : पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने कक्षा 11 के छात्रों के लिए ‘उद्यमिता’ को मुख्य विषय के रूप में पेश किया है। उद्यमिता को मुख्य विषय बनाने का उद्देश्य छात्रों में उद्यमशील मानसिकता को प्रोत्साहित करना है ताकि वे नौकरी खोजने वालों के बजाय रोजगार सृजन करने वाले बन सकें। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होने वाली इस महत्वपूर्ण पहल की पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और ‘आप’ के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने शुरुआत की।

उद्यमिता को मुख्य विषय के रूप में शामिल किया

यहाँ म्युनिसिपल भवन में आयोजित लॉन्च समारोह को संबोधित करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने स्कूल शिक्षा में उद्यमिता को औपचारिक रूप से एक मुख्य विषय के रूप में शामिल किया है। इस समारोह के दौरान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल सिंह, बोर्ड के सचिव गुरिंदर सिंह सोढ़ी और स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षक
भी उपस्थित थे।

व्यावहारिक शिक्षा पर आधारित है यह पाठ्यक्रम

नए लॉन्च किए गए विषय की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह पाठ्यक्रम अनुभव और व्यावहारिक शिक्षा पर आधारित है। इसके अंतर्गत छात्र टीमें बनाएंगे, व्यावसायिक विचार विकसित करेंगे, प्रोटोटाइप बनाएंगे, सीड फंडिंग की तैयारी करेंगे और बाज़ार में अपने उत्पादों/सेवाओं को लॉन्च करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इसमें छात्रों पर परीक्षा का कोई बोझ नहीं होगा, लिखित परीक्षाओं की बजाय स्कूल-आधारित मूल्यांकन होगा।

बिना अतिरिक्त बोझ डाले रोचक शिक्षा तय करेगा

मूल्यांकन में आत्म-मूल्यांकन, साथियों द्वारा मूल्यांकन और शिक्षक/मेंटॉर द्वारा मूल्यांकन शामिल होंगे, जो सीखने के अनुकूल माहौल को बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि इस विषय के सालाना 18 पीरियड (3 थ्योरी और 15 प्रोजेक्ट आधारित) होंगे, जिससे यह पाठ्यक्रम छात्रों पर बिना अतिरिक्त बोझ डाले रोचक शिक्षा सुनिश्चित करेगा। इससे छात्रों को नवाचारी, समस्या समाधानकर्ता और रोजगार सृजनकर्ता बनाया जा सकेगा।

सालाना 300-400 करोड़ रुपये कमाए जा सकते

इस पहल के आर्थिक प्रभाव को रेखांकित करते हुए बैंस ने कहा कि राज्य के 3,840 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 2.68 लाख से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से यदि 10 प्रतिशत सफलता दर से छात्र-आधारित आर्थिक गतिविधि से सालाना 300-400 करोड़ रुपये कमाए जा सकते हैं। यह पहल स्थानीय मांग, रोजगार और सामुदायिक भागीदारी पैदा करेगी जिससे जमीनी स्तर पर आर्थिक विकास को
गति मिलेगी।

युवा के सपनों पर विश्वास करती पंजाब सरकार

बैंस ने कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने युवाओं के सपनों पर विश्वास करती है। इस पहल का उद्देश्य रचनात्मकता, समसामयिक सोच और समस्या-समाधान के कौशलों को बढ़ावा देना है और शिक्षक स्टार्टअप कोच के रूप में काम करेंगे जो छात्रों को नेता और रोजगार सृजनकर्ता बनने में मार्गदर्शन करेंगे।’ यह पहल छात्रों में नवाचार, निर्णय लेने और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करेगी जिससे सतत आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

1,927 स्कूलों के 1.8 लाख छात्रों को शामिल किया

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह पहल नवंबर 2022 में पंजाब यंग एंटरप्रेन्योर्स प्रोग्राम के अंतर्गत शुरू किए गए पंजाब बिज़नेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम की सफलता की कहानी में एक अहम मील का पत्थर है। राज्य के 32 स्कूलों और 11,041 छात्रों से शुरू करके इस प्रोग्राम ने शानदार प्रगति की है और इसका विस्तार करते हुए 1,927 स्कूलों के लगभग 1.8 लाख छात्रों को शामिल किया है तथा राज्य में और अधिक छात्रों को शामिल करते हुए युवा उद्यमियों को सशक्त बनाना जारी रखा गया है।

उद्यमिता व आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करेगा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रमुख कोर्स की शुरुआत के साथ सरकार की शिक्षा प्रणाली नवाचार और उद्यमिता के नए युग में प्रवेश कर जाएगी। आशा व्यक्त की कि पंजाब पहला राज्य बनकर मिसाल कायम करेगा जहाँ स्कूल से पास होने वाला हर छात्र उद्यम या कंपनी शुरू करने के लिए कौशल और व्यापक ज्ञान रखेगा। दूरदर्शी दृष्टिकोण छात्रों को नौकरी खोजने वालों की बजाय नौकरी सृजनकर्ता बनने में सक्षम बनाएगा और उद्यमिता व आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करेगा।

Have something to say? Post your comment
उड़ान ने भरी उड़ान: स्कूल खेलों में वॉलीबॉल के माध्यम से परिवर्तन

: उड़ान ने भरी उड़ान: स्कूल खेलों में वॉलीबॉल के माध्यम से परिवर्तन

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त लिंक सड़कों पर मांगी रिपोर्ट

: पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त लिंक सड़कों पर मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए गठित की तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय कमेटी

: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए गठित की तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय कमेटी

पंजाब में मान सरकार की ई-गवर्नेंस में बड़ी पहल, स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत शहरी नागरिकों के लिए शुरू होंगी 8 नई सेवाएं

: पंजाब में मान सरकार की ई-गवर्नेंस में बड़ी पहल, स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत शहरी नागरिकों के लिए शुरू होंगी 8 नई सेवाएं

अनुसूचित जाति समुदाय की शिकायतों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और हेल्पलाइन नंबर स्‍थापित करने के आदेश

: अनुसूचित जाति समुदाय की शिकायतों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और हेल्पलाइन नंबर स्‍थापित करने के आदेश

एक-एक दाने धान की निर्विघ्न खरीद के लिए पंजाब सरकार की तरफ से किये जा रहे पुख़्ता प्रबंध : गुरमीत सिंह खुड्डियां

: एक-एक दाने धान की निर्विघ्न खरीद के लिए पंजाब सरकार की तरफ से किये जा रहे पुख़्ता प्रबंध : गुरमीत सिंह खुड्डियां

चीका नगर पालिका की चेयरपर्सन डाॅ. रेखा रानी मोहनलाल बडौली की उपस्थिति में भाजपा में शामिल

: चीका नगर पालिका की चेयरपर्सन डाॅ. रेखा रानी मोहनलाल बडौली की उपस्थिति में भाजपा में शामिल

हरियाणा में सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा हॉरिजॉन्टल आरक्षण का लाभ : मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी

: हरियाणा में सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा हॉरिजॉन्टल आरक्षण का लाभ : मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी

मां गंगा की तर्ज पर यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए गठित की जाएगी संयुक्त कमेटी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: मां गंगा की तर्ज पर यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए गठित की जाएगी संयुक्त कमेटी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, 2029 में भाजपा की और भी बड़ी ऐतिहासिक जीत होगी : नायब सैनी

: विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, 2029 में भाजपा की और भी बड़ी ऐतिहासिक जीत होगी : नायब सैनी

X